Thursday, August 1, 2024

New York /न्यूयॉर्क

New York


New York  is  a  city  that  never  ever  sleeps 

Patience   and   fortitude   it    always   keeps 


Millions make it  their home  and earn a living

It integrates everyone and is always forgiving


It  has  something  for everyone  who  is here

Parks, museums, tours  on boats at the piers


Jobs,  businesses,  shows, exhibitions  galore

A crucible  for people  from all over and more


A  hope it  ignites, and  passions  burn bright

Creativity,  innovations,  experiments   excite


Many  a   dreams  are   made   and  ummade 

And    fortunes   won    and    lost    in    trade 


A  financial  capital  of  the world  it is called

International  institutions  have HQ sprawled 


It  is  a   fine   example  of   human  ingenuity 

Getting ahead with innovations in perpetuity 



न्यूयॉर्क 


ऊंची-ऊंची इमारतें, अट्टालिकाएं रात में जगमगातीं जैसे तारे

चोडी-चौड़ी सड़कें, पार्क, नदी का किनारा लगते कितने प्यारे 


न्यूयॉर्क की छटा है  कितनी  मनमोहक, अद्वितीय और  न्यारी

पहली नजर में रहते भौचक्के, सब लगती कितनी‌ प्यारी-प्यारी 


विश्व भर से आते लोग यहां घूमने, रहने और भाग्य आजमाने

आंखों  में  सपने  लिए  प्रगति की और अपना भविष्य  बनाने 


सभी  रहते  हर  वक्त  जल्दी  में  और दिखते  कितने मसगूल

तेज  कदमों  से करते  पार  सड़क, भीड़  के  बीच, जाते  दूर 


टाइम  स्क्वायर  की  बात  निराली, हर  ओर  है चमक दमक

खेल, तमाशा, बिल  बोर्ड, टूरगाइड और सैलानियों की चहक


सपनो का शहर, जिंदा हर पहर, समाए आकांक्षाओं की लहर

न जाने किन रस्तों से चल,  पहुंचा यहां, सहकर  कितने कहर 


No comments: